31 मार्च के बाद राशन वितरण नहीं किया जायेगा-मुख्यसचिव

जयपुर । मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने शासन सचिवालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता, प्रभावी कार्यकरण सुरक्षा-सतर्कता एवं जवाबदेही सुनिश्चित किये जाने की दृष्टि से खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता-समिति एवं नई उचित मूल्य दुकानों का निर्धारण सृजन एवं आवन्टन के लिए आंवटन सलाहकार समिति का गठन शीघ्र  किया जाना सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के जिन लाभार्थियो ने राशन कार्ड मे आधार सीडिंग नही करवायी है उन्हे केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार 31 मार्च के बाद राशन वितरण नहीं किया जायेगा। उन्होंनेे महिला एवं बाल विकास एवं शिक्षा विभाग के माध्यम से जिलों मे अभियान चलाकर बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिये। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित जिन परिवारों ने विगत तेरह महीने से गेहूं नहीं लिया है ऐसे परिवारों का भौतिक रूप से सत्यापन कर समुचित कार्यवाही की जाये। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत जिन जिलों में आधार सीडिंग का कार्य बाकी है उन जिलों के लाभार्थियों के राशन कार्ड में आधार सीडिंग करवाने के लिए विशेष अभियान संचालित किये जाये। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत विभाग द्वारा आधार सीडिंग के दौरान डुप्लीकेट आधार नंबरों का उपयोग पाया गया है, ऐसे डुप्लीकेट आधार नंबरों को हटाने के लिए भौतिक सत्यापन कर आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा इसी तरह आधार सीडिंग के दौरान अमान्य आधार कार्ड का उपयोग पाया गया है ऐसे परिवारों का भौतिक सत्यापन कर सही आधार सीडिंग करवाई जाए। उन्होंने खाद्य विभाग द्वारा आधार सीडिंग के दौरान निरन्तर रूप से निगरानी कर कार्य किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply