विश्वाधारं रक्त मित्र संस्था के जज्बे को सलाम

बिलासपुर । विश्वाधारं रक्त मित्र बिलासपुर के द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भूत पूर्व सैनिक राधेश्याम साहू सम्मिलित हुए तथा रक्तदान भी किया उनके साथ ही अनेक युवा साथियों ने भी रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में 3 मातृशक्ति ने भी रक्तदान कर अपना श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस दौरान संस्था के संस्थापक चंद्रकांत साहू ने बताया कि यदि हम सेना में जाकर देश की रक्षा नही कर सकते तो, देश के अंदर रह समाज की रक्षा करने रक्तदान कर अपना देश भक्ति दिखा सकते है, संयोजक रोशन साहू का विशेष योगदान रहा आज ही की दिन कश्मीर के पुलवामा में दो साल पहले 14 फरवरी 2019 को आतंकवादी हमला हुआ था। जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 44 जवान शहीद हो गएज् पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर पूरा देश शहीद जवानों को याद कर रहा हैज् वहीं विश्वाधारं रक्तमित्र ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर शहीद जवानों के श्रद्धांजलि अर्पित की.जिसमे 21 लोगों ने सवेक्छिक रक्तदान किया मुख्य रूप से संस्था के लोग उपस्थित रहे। जिसमे चुन्नी मौर्य, रंजीता दास, पप्पू मेहरा, जितेंद्र साहू, रूपेश शुक्ला।
