वेस्टइंडीज टीम करेगी हैरान : लायड

लंदन ।  वेस्टइंडीज की विश्वकप विजेता टीम के कप्तान रहे क्लाइव लायड ने कहा है कि हमारी टीम आईसीसी विश्व कप में विरोधियों को हैरान कर सकती है। तीन विश्व कप में वेस्टइंडीज की कप्तानी करने वाले लायड ने कहा कि जिस प्रकार उनकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेला है उससे वह उत्साहित हैं। लायड ने कहा, ‘पहले मैच में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने पिच का पूरा फायदा उठाया और पाकिस्तान पर दबाव बनाया। अब उन्हें इस लय को बरकरार रखना होगा।' उन्होंने कहा, ‘मुझे भरोसा है कि वे कुछ उलटफेर करने में कामयाब रहेंगे। इस मैच से साबित हो गया कि हम क्या कर सकते हैं, हम किसी टीम से कम नहीं हैं।' विश्व कप 1975 और 1979 में वेस्टइंडीज को खिताबी जीत दिलाने वाले लायड ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पता चलेगा कि इंडीज टीम कहां ठहरती है। उन्होंने कहा, ‘आस्ट्रेलिया के पास शानदार बल्लेबाज और बेहतरीन टीम है लिहाजा उस मैच से सही आकलन करने का मौका मिलेगा कि वेस्टइंडीज कहां तक जाएगी। टीम के बल्लेबाजी और गेंदबाजों का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है। टीम के साथ अनुभवी और युवा खिलाड़ी है। वहीं आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नैथन कूल्टर-नाइल ने कहा है कि हमे वेस्टइंडीज को उसी की शैली में जवाब देने को तैयार हैं। नाइल ने कहा ,‘‘ हम वेस्टइंडीज को बाउंउर डालेंगे वरना वे फ्रंटफुट पर खेलकर दबाव बना देंगे। हर ओवर में दो बाउंसर डालने ही होंगे। मैदान इतने छोटे हैं और विकेट सपाट है तो हर दाव आजमाना होगा।’’

Leave a Reply