शहर में आवारा पशुओं का आतंक

जयपुर । झालावाड़ शहर का सिटी फोरलेन यमराज का आशियाना बनता दिख रहा है यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बना सड़क आवारा पशुओं का आशियाना बन गया है। शहर में सिटी फोरलेन को भारी भरकम बजट से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में बनवाया गया था. सिटी फॉरलेन के निर्माण के बाद से ही शहर के नागरिकों की सुविधा भी बढ़ी. इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगा है।
लेकिन सिटी फोरलेन के दौरान मामा भांजा चौराहा और जिला चिकित्सालय के सामने के हालात काफी बदतर नजर आते है इन दोनों जगहों पर आवारा सांड और मवेशियों ने अपना आशियाना बना लिया है जिस कारण वाहनों और राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा जुड़वा शहर झालरापाटन की भी हालात बदतर है आवारा मवेशियों खासतौर से आवारा सांड ने तो बीते 1 वर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोगों की हमला कर जान ले ली है. इस तरह की घटनाए बढऩे के बावजूद आम नागरिक लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं. जिसके बाद शहर के नागरिकों ने नगर पालिका और नगर परिषद में प्रदर्शन भी किया लेकिन इसपर रोकथाम के लिए अधिकारियों ने कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया।

Leave a Reply