समझौता कराने के नाम पर पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा, पैर तोड़े

चरखी दादरी। पुलिस ने चरखी दादरी में बीती रात एक युवक को पकडक़र इतनी पिटाई कर डाली कि उसका पैर टूट गया। पिटाई के बाद खाली पेज पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। पुलिस द्वारा पीडि़त से बिंदर हत्याकांड में राजीनामा का दबाव भी बनाया गया। घायल पीडि़त को सिविल अस्पताल के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पीडि़त ने पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत पत्र लिखते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने व न्याय दिलाने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक दादरी शहर के गौशाला चौक क्षेत्र निवासी राहुल कुमार बीती रात किसी कार्य के लिए शहर के रोज गार्डन के समीप गया था। इसी दौरान एक पीसीआई उसके पास आकर रूकी और लात-घुस्से मारते हुए उसे गाड़ी में डालकर सिटी पुलिस थाना ले आई। जहां पुलिस कर्मियों ने करीब एक घंटे तक उसके साथ मारपीट करते हुए बिंदर हत्याकांड में राजीनामा करवाने का दबाव बनाया गया। पुलिस की पिटाई से राहुल के पैर टूट गया और पीठ व अन्य स्थानों पर काफी चोटें आई।गौरतलब है कि गत 9 फरवरी को रोहतक में राजेश पंडित की हत्यारोपियों को काबू करने के लिए एसटीएफ टीम द्वारा महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप गोलियां चलाई थी। जिसमें दादरी के गऊशाला चौक निवासी बिंदर की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए एसटीएफ टीम के एक सदस्य को गिरफ्तार भी किया था। पीड़ित राहुल ने बताया कि पुलिस की पिटाई के कारण उसका पैर टूट गया और शरीर पर काफी चोटें आई हैं। इस संबंध में पुलिस कर्मियों पर कानूनी कार्रवाई करवाने बारे उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजी है।

Leave a Reply