आदिवासी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में संकलित डेयरी विकास योजना महत्वपूर्ण : वसावा

गांधीनगर | आदिजाती मंत्री गणपतसिंह वसावा ने आज कहा कि आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक योजनाएं सरकार ने शुरू की हैं| आदिवासी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में संकलित डेयरी विकास योजना काफी महत्वपूर्ण है| दाहोद जिले में संकलित डेयरी विकास योजना से संबंधित प्रश्न के उत्तर में गणपत वसावा ने कहा कि फरवरी 2021 तक दाहोद जिले की 9 तहसीलों में 1049 लाभार्थियों को लाभ देकर रु. 3.40 करोड़ खर्च किए गए हैं| उन्होंने कहा कि संकलित डेयरी विकास योजना के अंतर्गत आर्थिक स्थिति मजबूत और जीवनस्तर में सुधार हुआ है| स्थानांतरण कम हुआ है और स्थानीय रोजगार बढ़ा है| गणपत वसावा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2013-14 में प्रति यूनिट कीमत रु. 39400 थी, जो वर्ष 2014-15 में बढ़ाकर रु. 54400 की गई है|
