समस्तीपुर में अपरा‎धियों ने दवा कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर

समस्तीपुर । समस्तीपुर में अपराधियों ने एक दवा कारोबारी पर गोलीबारी की। गोलीबारी में कारोबारी बुरी तरह से घायल हो गया और उसे इलाज के ‎लिये ‎‎निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान ग्रामीणों ने एक अपराधी को धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह मामला उजियारपुर थाना क्षेत्र के चन्दौली चौक के पास की है, जंहा बाइक सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने दवा दुकानदार को गोली मार जख्मी कर दिया। जानकारी के मुता‎बिक, अपराधियों ने दुकानदार को जान से मारने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन गोली उसके हाथ में लगी जिससे दुकानदार घायल हो गया।  स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया जहां वह खतरे से बाहर है। वहीं, ग्रामीणों ने इस घटना को अंजाम देकर भाग रहे तीन बाइक सवार अपराधियों में से एक को दबोच ‎लिया और जमकर धुनाई की।  बताया जा रहा है कि दवा दुकानदार सहदेव राय जो उजियारपुर थाना के ही महेसारी गांव का रहने वाला है और वह चन्दौली में दवा का दुकान चलाता है। वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था उसी समय एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने फायरिंग की जिससे दुकानदार जख्मी हो गया। गोली मार फायरिंग करते अपराधी भाग ही रहे थे कि ग्रामीणों ने अपराधियों को दबोच लिया, जिसमें एक अपराधी पकड़ा गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

Leave a Reply