सरदार सरोवर बांध का जलस्तर 123.73 मीटर के पार

अहमदाबाद | गुजरात की जीवनदायिनी माने जाते सरदार सरोवर बांध के जलस्तर में जबर्दस्त इजाफा हुआ है| बांध के जलस्तर में 1.07 मीटर से अधिक की वृद्धि हुई है| एक ही दिन में 83500 क्यूसेक से ज्यादा पानी की आय से नर्मदा बांध का जलस्तर 123.73 मीटर पर पहुंच गया है| पिछले कई दिनों से बांध के जलस्तर में प्रति दिन 30 सेन्टीमीटर की वृद्धि हो रही है थी और आज उसमें अचानक 1.07 मीटर की बढ़ोत्तरी हुई है| ऊपरी हिस्सों में हो रही भारी बारिश के कारण नर्मदा बांध में एक ही दिन में 83500 क्यूसेक पानी की आय हुई है| जारी मौसम में एक ही दिन में इतनी जलराशि के बांध में आने से उसका जलस्तर 123.73 पर पहुंच गया है| बीते दिन नर्मदा बांध का जलस्तर 122.66 मीटर था| संभावना जताई जा रही है कि अगस्त महीने के अंत तक नर्मदा का जलस्तर 131 मीटर को पार कर जाएगा|

Leave a Reply