सलमान खान ने बप्पा की पूजा में की स्मोकिंग, नाराज लोगों ने किया ट्रोल

नई दिल्ली: बॉलीवुड के भाईजान के नाम से मशहूर एक्टर सलमान खान हमेशा ही अपनी फिल्मों से तो कभी अपनी सोशल एक्टिविटीज के चलते लोगों का दिल जीतते रहते हैं. लेकिन इस बार कुछ सलमान कुछ ऐसा कर जाएंगे ये किसी ने सोचा ना था. अब उनका एक नया वीडियो सामने आते ही गणपति के भक्तों की नाराजगी का शिकार बन चुके हैं.  

जहां कल सलमान खान गणपति उत्सव पर नाचते और आरती करते नजर आए थे वहीं अब सलमान गणपति उत्सव के दौरान धड़कले से धूम्रपान यानि SMOKING करते हुए नजर आ रहे हैं.
बता दें कि कल सलमान खान अपने भतीते आहिल को लेकर आरती करते हुए कैमरे में कैद हुए थे. उन्होंने आरती गलत दिशा में घुमा दी थी लेकिन तब भी कुछ लोग उनके सपोर्ट में नजर आ रहे थे. 
 

Leave a Reply