सानिया मिर्जा और अंकिता रैना दूसरा सेट हारीं

नई दिल्‍ली. टोक्यो में ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) खेलों में रविवार को भारत की स्‍टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, महिला बॉक्सर एमएसी मैरीकॉम, टेबल टेनिस में मनिका बत्रा, टेनिस में सानिया मिर्जा जैसे खिलाडि़यों पर नजर रहेगी.  रविवार को देश को निशानेबाजों से उम्‍मीद है. निशानेबाजी में महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालीफिकेशन में यशस्विनी सिंह देसवाल और मनु भाकर एक्शन में होंगे. महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल मैच होगा. स्कीट पुरुष क्वालीफिकेशन – पहला दिन (मैराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा) सुबह 09:30 बजे: पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन में दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार चुनौती पेश करेंगे. दोपहर 12:00 बजे : पुरूष 10 मीटर एयर राइफल का फाइनल होगा.
बैडमिंटन : रियो ओलंपिक की सिल्‍वर मेडलिस्‍ट और भारतीय स्‍टार पीवी सिंधु महिला सिंगल्‍स के ग्रुप स्‍टेज के पहले मुकाबले में इजराइल की पोलीकरपोवा का सामना करेंगी. कुछ ही देर में मुकाबला शुरू होने वाला है 
बैडमिंटन : रियो ओलंपिक की सिल्‍वर मेडलिस्‍ट और भारतीय स्‍टार पीवी सिंधु ने महज 13 मिनट में अपने पहले मुकाबले के पहले गेम को 21-7 से जीत लिया 
बैडमिंटन : पीवी सिंधु ने अपने पहले मैच में आसानी से इजराल की पोलीकरपोवा को 21- 7, 21- 10 से हरा दिया है 
टेनिस: सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी का सामना महिला डबल्‍स के पहले दौर में यूक्रेन की किचेनोक और नादिया से है 
टेनिस: सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी ने पहले दौर का पहला सेट 6-0 से जीता  
जिम्नास्टिक्‍स: प्रणति नायक क्वालिफाई करने से चूकीं. 42.565 स्‍कोर के साथ 12वें स्‍थान पर रहीं 
टेनिस: दो बार के ओल‍ंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एंडी मरे टोक्‍यो ओलंपिक के सिंगल्‍स से हट गए हैं 
सेलिंग : नथारा ओलंपिक क्‍वालीफाई करने वाली पहली भारतीय नौकायन खिलाड़ी हैं. लेजर रेडियल रेस उनकी हो चुकी है 
टेनिस : सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी को वीमंस डबल्‍स के पहले दौर के मुकाबले के दूसरे सेट में यूक्रेन की जोड़ी ने 6-7 से हरा या 

Leave a Reply