सारदा डेयरी ने वचन फार्म क्लासिक्स गाय दूध मुंबई में पेश ‎किया

मुंबई । छत्तीसगढ़ स्थित सारदा डेयरी एंड फूड प्रोडक्ट्स (एसडीएफपीएल) ने अपने वचन फार्म क्लासिक्स गाय दूध की पेशकश के साथ देश की वित्तीय राजधानी, मुंबई में प्रवेश करने की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि वचन ब्रांड का दूध और डेयरी उत्पाद मौजूदा समय में देश के 10 राज्यों के 74 से अधिक शहरों में उपलब्ध हैं। सारदा समूह के संयुक्त प्रबंध निदेशक पंकज सारदा ने कहा ‎कि इस पेशकश के माध्यम से हम मुंबई के बाजार में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का और विस्तार करने और ग्राहकों को एक स्वस्थ, पौष्टिक उत्पाद तक पहुंच प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। अत्याधुनिक यूरोपीय दूध दूहने और उसके प्रसंस्करण प्रौद्योगिकियों को अपनाते हुए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेयरी फार्म प्रथाओं को अपनाते हुए स्वच्छ 'हाथों से अछूती' दूध देने की प्रक्रिया सुनिश्चित करते हैं। हमारी सात परतों वाली यूएचटी पैकेजिंग शून्य संदूषण सुनिश्चित करती है, और दूध की शुद्धता को बरकरार रखती है।

Leave a Reply