साल भर में घरों की कीमतों में भारी कमी

मुंबई । अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह समय बेहतर साबित हो सकता है। एक तरफ होम लोन की ब्याज दरें तो सस्ती हैं ही दूसरा आपको घर भी इस समय आपके बजट में मिल सकता है। ग्लोबल प्रॉपर्टी कंसल्टेंट कंपनी नाइट फ्रेंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में घरों की कीमतें पिछले साल के मुकाबले 3.6त्न कम हो गई हैं। घरों कीमतें बढऩे की लिस्ट में 56 देशों को शामिल किया और इनमें भारत सबसे निचले पायदान यानी 56वें पायदान पर है। यह रिपोर्ट ग्लोबल हाउस प्राइस इंडेक्स में 56 देशों के सरकारी आंकड़ों के जरिए मेनस्ट्रीम रेजीडेंशियल प्राइस के आधार पर तैयार किया गया है। इसके मुताबिक 2020 की चौथी तिमाही की रैंकिंग में तुर्की सबसे ऊपर है। यह पिछली चार तिमाहियों से टॉप पर है।
कई राज्यों ने स्टैंप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज घटाए
महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में स्टैंप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज में भारी कटौती की गई है। मुंबई में स्टैंप ड्यूटी 6 घटकर 3 फीसदी हो गया है। ज्यादातर कटौती 31 मार्च तक ही लागू रहेंगी। इसके अलावा कुछ बैंकों ने प्रोसेसिंग फीस को भी माफ कर दिया है। इसलिए ग्राहक घर खरीद रहे हैं। ग्राहकों को 50 लाख रुपए के बजट वाले घरों को तलाश रहे हैं।
 

Leave a Reply