सिरोही में बड़ा हादसा: खड़े 2 ट्रकों में घुसी कार, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 1 घायल

सिरोही. जिले में मंगलवार को अलसुबह हुए भीषण सड़क हादसे (Severe road accident) में 5 लोगों की मौत (Death) हो गई. हादसा दो खड़े ट्रकों (Trucks) में कार (Car) घुसने के कारण हुआ. इसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. सभी मृतक मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के रहने वाले थे. सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने हादसे पर दुख जताया है.
3 लोगों की मौके पर ही हुई मौत
जानकारी के अनुसार हादसा रोहिड़ा पुलिस थाना इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 27 अलसुबह हुआ. वहां एक कार में 5 श्रद्धालु अहमदाबाद से रामदेवरा जा रहे थे. इसी दौरान रोहिड़ा इलाके में कार सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों में पीछे से जा घुसी. हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में वहां ट्रकों के पास खड़ा एक अन्य व्यक्ति भी शामिल है.
संभवतया नींद का झौंका आने से हुआ हादसा
सूचना पर रोहिड़ा थाना पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची. उन्होंने मृतकों और घायलों को आबूरोड ट्रोमा सेंटर पहुंचाया. वहां इलाज के दौरान कार सवार दो अन्य घायलों ने भी दम तोड़ दिया. तीसरे घायल का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए लोग मध्यप्रदेश के थे. वे रात को अहमदाबाद रुके थे. वहां से सुबह रामदेवरा जाने के लिए रवाना हुए थे. संभवतया चालक को नींद का झौंका आ गया, जिससे वह कार पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वह सड़क किनारे खड़े ट्रकों में जा घुसी.
मृतकों में गणेश पुत्र रमेश, लाली उर्फ रोना और हरीलाल समेत 5 लोग शामिल हैं. सीएम अशोक गहलोत ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. सीएम ने ट्वीट करके मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
