सैनिक स्कूल कुंजपुरा के 83 छात्र आए कोरोना पॉ‎जि‎टिव

करनाल । करनाल स्थित सैनिक स्कूल कुंजपुरा में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ‎पिछले 24 घंटे के दौरान स्कूल के 83 बच्चे और पॉजिटिव मिल गए। यह सभी पहले मिले संक्रमितों के सम्पर्क में आए थे। अब तक सैनिक स्कूल से अब तक कुल 141 केस मिल चुके हैं, ‎जिनमें 140 बच्चे शामिल हैं। स्कूल में इतने मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई। स्वास्थ्य ‎विभाग की टीम ने संक्रमित बच्चों को आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया गया है। स्कूल के क्वारंटाइन सैंटर में ही इन्हें रखा गया है। बताया जा रहा है ‎कि शुरूआत में बुखार के बाद सैनिक स्कूल के 3 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद सभी बच्चों की जांच की गई। इसके बाद गत 2 मार्च को जारी लिस्ट में स्कूल के 54 और विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके बाद प्रशासन ने स्कूल को कन्टेनमैंट जोन घोषित कर दिया था। 7 दिन बाद कान्टैक्ट हिस्ट्री वाले 300 विद्याॢथयों के सैम्पल गत मंगलवार को लिए गए थे। इसकी रिपोर्ट बुधवार को जारी की गई।

Leave a Reply