स्थानीय निधि एवं शाला अनुदान से स्कूली शौचालय साफ करने के निर्देश

भोपाल।लोक शिक्षण आयुक्त जयश्री कियावत ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे स्थानीय निधि एवं शाला अनुदान से शासकीय स्कूलों में निरन्तर जल प्रवाह सुविधा उपलब्ध कराने तथा नियमित साफ-सफाई करायें। आयुक्त ने अपने निर्देश में 17 वीं लोकसभा की समिति की दूसरी रिपोर्ट का हवाला दिया है जिसमें कहा गया है कि मप्र के शासकीय स्कूलों में शौचालयों की सफाई न होने तथा गंदे एवं अनुपयोगी शौचालयों के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। समिति द्वारा ऐसे स्कूलों में शौचालयों की सफाई एवं उनके प्रबंधन के लिये नियमित पानी की उपलब्ध्ता सुनिश्चित करने की सिफारिश की है। आयुक्त ने कहा है कि जिन जिलों के स्कूलों के शौचालयों में इस सुविधा का अभव है, उनमें इसकी व्यवस्था की जाये।
