स्वागत समारोह में पहुंचे ‎विधायक धड़ाम से ‎गिरे नीचे, गिरा मंच 

मोतिहारी । बिहार के पूर्वी चम्पारण में स्वागत समारोह के दौरान मंच ‎गिर गया। कार्यक्रम में मौजूद विधायक जमीन पर ‎गिर गए और चो‎टिल हो गए। दरअसल, राजद विधायक शशिभूषण सिंह नागरिक अभिनन्दन समाहरोह में शिरकत करने अमोदेई गांव पहुंचे थे। विधायक के स्वागत के लिए पूरी तैयारी मुकम्मल कर ली गई थी। मंच को फूल और गुब्बारा के साथ अच्छे से सजाया गया था। मंच पर पहुंचते ही विधायक के स्वागत में गांव की लड़कियों ने भी स्वागतगान शुरू कर दिया। विधायक के स्वागत में लड़कियों ने कशीदे ही पढ़ने शुरू किये थे कि तभी देखते-देखते मंच जमींदोज हो गया। इसके अलावा मंच पर मौजूद सभी नेता धड़ाम से नीचे गिर गए। नेताओं को गिरते ही उनके ऊपर कुर्सी और साउंड बॉक्स गिर गया और चारो तरफ अफरातफरी मच गई। इसके बाद कार्यक्रम को बन्द कर दिया गया, जिस समय ये घटना हुई उस समय मंच पर विधायक सहित तीन दर्जन नेता मौजूद थे। इस घटना में कुछ लोग आंशिक रूप से घायल भी हुए हैं। बता दें ‎कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply