हिमाचल CM के पूरे परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप, राज्य में माफिया राज: शाह

चंडीगढ़. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हिमाचल पहुंचते ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। डलहौजी की जनसभा में उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के परिवार का एक भी सदस्य ऐसा नहीं है जिस पर भ्रष्टाचार का आरोप न हो।" भूमिपूजन-शिलान्यास तो बहुत हुए, उद्घाटन नहीं हुआ…

– शाह ने कहा कि प्रदेश में विकास करने में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही। हिमाचल में भूमिपूजन और शिलान्यास तो बहुत हुए लेकिन उद्घाटन एक भी नहीं हुआ। वीरभद्र सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डुबा दिया है।

– "विकास के लिए कर्ज लेना बुरी बात नहीं है, पर कर्ज से विकास के बजाए गबन करना गलत है। केंद्र में सरकार तीन साल से काम कर रही है। जबकि 12 लाख करोड़ का घोटाला करने वाले राहुल गांधी बीजेपी से सवाल पूछ रहे हैं।"

– शाह ने कहा, "हमारे विरोधी हम पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा पाए। यह जनता को तय करना है कि अगले 5 साल के लिए सरकार किसकी बनानी है।"

– "जो जमीन (हिमाचल प्रदेश) पहले टूरिज्म के लिए जानी जाती थी, वहां आज माफिया का बोलबाला है।"

आजादी के नारे लगाने वालों का समर्थन करती है कांग्रेस

– शाह ने कहा, "कांग्रेस कश्मीर में आजादी के नारे लगाने वालों का समर्थन करती है, क्या हिमाचल के लोग ऐसी कांग्रेस का समर्थन करेंगे।"

– हिमाचल में अपने विकास कार्यों को गिनाते हुए अमित शाह ने कहा कि हमने 70 मार्गों को नेशनल हाईवे में बदल दिया।

– "मोदी सरकार ने हिमाचल में सड़क, हाईवे, शौचालय और ट्रेन कनेक्टिविटी हर तरह से विकास सुनिश्चित किया है।" 

– "बीजेपी हिमाचल प्रदेश के हर जिले में देश की रक्षा के लिए शहीद हुए जवानों की स्मृति में पार्क और स्मारक बनवाएगी।"

कांग्रेस कश्मीर की आजादी मांगने वालों का साथ दे रही, ये सैनिकों का अपमान

– 29 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक की रैली में कहा था कि कांग्रेस नेता क्यों कश्मीर की आजादी चाहने वालों के सुर में सुर मिला रहे हैं। ये हमारे बहादुर सैनिकों का अपमान है। उन्हें ऐसा कहने में शर्म तक नहीं आ रही। कांग्रेस को इस बयान का हर पल जवाब देना पड़ेगा। इतनी बार हार कर भी सबक नहीं लिया। 

– ''कांग्रेस बड़ी बेशर्मी के साथ उस भाषा का इस्तेमाल कर रही है, जो कश्मीर की धरती पर अलगाववादी करते हैं और जिसे पाकिस्तान में बोला जाता है। जो कल तक सत्ता में रहते थे आज यूटर्न ले लिया। कश्मीर की आजादी की बात करने लगे हैं।''

– 28 अक्टूबर को पी.चिदंबरम ने गुजरात के राजकोट के प्रोग्राम में कहा- ''जब जम्मू-कश्मीर के लोग जब आजादी के बारे में बात करते हैं तो वास्तव में उनकी चाहत ऑटोनॉमी (स्वायत्तता) होती है।''

Leave a Reply