होने वाले दूल्हे की तस्वीर देखते ही रोने लगी युवती, गुस्से में खा लिया जहर, जानिए

दिल्ली में रहनेवाली युवती की शादी घरवालों ने तय कर दी। छेका की रस्म भी हो गई। लेकिन तबतक युवती ने अपने होनेवाले दूल्हे को ना तो देखा था और ना ही उसकी तस्वीर देखी थी। छेका के बाद जब युवती की नजर अपने होनेवाले पति की तस्वीर पर गई तो उसे देखते ही वो रोने लगी। अचानक उसने अपना कमरा बंद किया और जहर खा लिया। 

घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदेयां गांव में गुरुवार की सुबह सांवले दूल्हे से शादी तय करने पर युवती ने जहर खा लिया। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है। घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। 

सूत्रों के अनुसार भदेयां गांव के अनुसूचित जाति टोला निवासी युवती पहले अपने माता-पिता के साथ दिल्ली रहती थी। इधर, सात महीनों से अपने गांव आकर मां के साथ रहती थी। दिल्ली मेंं रहने के दौरान वह एक लड़के से प्रेम करती थी। घर वालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ दूसरे गांव के एक युवक से शादी तय कर दी।

 

एक दिन पहले ही छेंका की रस्म हुई थी। इसके बाद युवती ने दूल्हे का फोटो देखा। लड़का सांवला होने की बात कहते हुए वह भड़क उठी और जहर खा लिया। युवती की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता दिल्ली में हैं। पिता को इसकी सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply