होली के बाद काम पर लौटने से पहले जान लें ये जरूरी बात

होली पर अगर आपने गाढ़े रंगों के साथ होली खेली है तो ऐसे में कई दिनों तक आपके शरीर से रंग नहीं छूट पाते। चेहरा बिल्कुल अलग सा दिखता है। यदि आप आफिस या शॉप पर काम के लिए जाते हैं तो होली के बाद कुछ चीजों का ध्यान देना जरूरी है। काम पर लौटने से पहले आप एक दिन पहले तक ही अच्छे से रंगों को छुड़ा लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे आस-पास लोग या कलीग आपका मजाक उड़ा सकते हैं। इससे आपके इमेज पर गलत इम्प्रेशन पड़ता है। आइए जानते हैं आखिर होली के बाद किन चीजों को ध्यान में रखकर काम पर वापस जाना चाहिए।

चेहरा बिल्कुल साफ रखें

होली के दिन हर कोई चेहरे पर ही रंग लगाता है और यदि रंग गाढ़ा है तो आपको यह जल्द से जल्द छुड़ा लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि लंबे समय के बाद रंग छुड़ा पाना मुश्किल होता है। चेहरे की त्वचा सबसे संवेदनशील होती है। इसलिए रंगों के असर से चेहरे को बचाने के लिए कैलामाइन में शहद और गुलाबजल डालें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। अगर आपके चेहरे पर कोई निम्न दर्जे का रंग लग भी गया है तो इसे लगाने के बाद आपको जलन नहीं होगा। तैलिय त्वचा वाले लोगों के मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बेहतर होगा।

नए कपड़ें पहनकर करें पूजा

यदि आप पूजा-पाठ करते हैं तो होली के दूसरे दिन नहाने के बाद नए कपड़े पहनकर अपने मंदिर में पूजा करने के बाद ही घर से बाहर निकले। काम पर निकलने से पहले कुछ मीठा खाकर ही निकलना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से आपका दिन तो अच्छा जाता ही है, साथ काम करते वक्त पॉजिटिव विचार आते हैं।

राशि अनुसार भी करें ये काम

होली के दूसरे दिन अपनी राशि के अनुसार तैयार होना भी जरूरी है, क्योंकि ज्योतिष के अनुसार यह शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपका दिन तो सफल रहेगा ही साथ ही आपके अंदर सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। नहा धो कर आप साफ सुथरे अच्छे से कपड़े पहने जो अपनी ड्रेस में लगाने या रखने से होली के दिन साल भर के लिये आपकी किस्मत संवार दे।

1.मेष :- नये कपड़े पहन कर सीधे घर के मन्दिर में जायें और भगवान का आशीर्वाद लें।
2.वृष :- नये कपड़े पहनने के तुरन्त बाद सीढ़ियां चढ़ें या गणेश जी के दर्शन करें।
3.मिथुन :- खजूर खायें या मोज़े जरुर पहनें।
4.कर्क :- केसर की पत्ती मुंह में डालें।
5.सिंह :- लाल सिन्दूर का टीका मस्तक पर लगायें।
6.कन्या :- कपूर को हाथ में मसल कर सूंघना चाहिये। 
7.धनु :- नहाने के बाद नए कपड़े पहन कर, बाएं हाथ से चांदी को स्पर्श करें।
8.कन्या :- नए कपड़े पहनने के बाद अपने ऊपर की जेब में पेन लगाकर काम पर जाएं।
9.कुंभ :- तैयार होने से पहले चेहरे को दही से धो ले और तैयार होकर कपड़ों पर इत्र या डियो या परफ्यूम जरूर छिड़क लें।
10.मीन :- नए कपड़े पहने और ऑफिस निकलने से पहले गुड़ जरूर खाएं।

Leave a Reply