2 लड़कियों से दोस्ती के बाद किया रोंगटे खड़े करने वाला काम

मॉस्कोः रूस के शहर वोल्ज्स्की में रहने वाली 2 लड़कियों की रेप के बाद हत्या का एेसा मामला सामने आया है जिसे जान कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।  पुलिस ने हत्या के आरोप में अलेक्जांद्र मस्लेनिकोव नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। दरअसल,ओल्गा और डारिया नाम की लड़कियों के घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटियां कुछ समय से गायब हैं जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
PunjabKesari
जांच के दौरान पता चला कि  दोनों लड़कियां आखिर बार अलेक्जांद्र के साथ एक नाइटक्लब देखी गई थी।अलेक्जांद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हैरानीजनक खुलासे किए जिसे जानकर पुलिस भौचक्की रह गई। अलेक्जांद्र ने बताया कि पहले तो उन्होंने बहला-फुसला कर उनका रेप किया और फिर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। अलेक्जांद्र के मुताबिक वह ऐसी लड़कियों की तलाश में था और तभी ओल्गा और डारिया से उसकी दोस्ती हो गईं। इतना ही नहीं पुलिस से बचने के लिए अलेक्जांद्र ने उन लड़कियों के लाश के छोटे-छोटे टुकड़े कर उन्हें कुत्तों को खिला दिया।

Leave a Reply