20 रुपये में खोलें पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट, ब्याज के साथ मुफ्त में मिलेंगी ये सेवाएं

ये बात कम ही लोग जानते हैं कि पोस्‍ट ऑफिस डाक भेजने के साथ-साथ बैंकिंग सुविधाएं भी देता है. आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस लोगों को सेविंग अकाउंट खोलने की सुविधा देता भी है. हैरानी की बात ये है की पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट सिर्फ 20 रुपए में खुल जाता है, जो बैंकों के चार्जेज के हिसाब से बहुत कम है. इस अकाउंट की खास बाते ये भी है की इसमें मिनिमम बैलेंस सिर्फ 50 रुपये रखना होता है. पोस्ट ऑफिस का सेविंग अकाउंट बिल्‍कुल वैसा ही है जैसे बैंक का सेविंग अकाउंट होता है. पोस्‍ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट के साथ ATM और चेक बुक की भी सुविधा मिलती है. साथ ही इस अकाउंट पर 4 फीसदी ब्‍याज भी मिलता है. आगे जानिए क्या है इस अकाउंट की खासियत:दूसरी तरह का सेविंग अकाउंट न्‍यूनतम 500 रुपए से खोला जा सकता है. इस खाते के साथ चेकबुक सहित ATM की भी सुविधा मिलती है. इस खाते में बाद में न्‍यूनतम 500 रुपए का बैलेंस खना जरूरी होता है.

10,000 रुपए का ब्‍याज टैक्‍स फ्रीपोस्‍ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में मिलने वाला 10,000 रुपए का ब्‍याज पूरी तरह से टैक्‍स फ्री होता है. यह सेविंग अकाउंट देश के किसी भी पोस्‍ट ऑफिस में ट्रांसफर कराया जा सकता है.पोस्‍ट आफिस में सेविंग अकाउंट खुलवाने के लिए एक फार्म को भरना होता है. यह फार्म पोस्‍ट ऑफिस के अलावा विभाग की साइट से डाउनलोड भी किया जा सकता है. सेविंग अकाउंट को खोलने के साथ ही KYC की कार्रवाई भी पूरी करनी होगी.

अकाउंट खोलने के लिए चाहिए ये दस्तावेज
आईडी प्रूफ में मतदाता कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि. एड्रेस प्रूफ में बैंक की पासबुक, पासपोर्ट, राशन कार्ड, बिजली का बिल, फोन का बिल, आधार कार्ड होने चाहिए. इसके साथ लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो और संयुक्त खाते के मामले में सभी संयुक्त खाताधारकों की फोटो चाहिए.अकाउंट की खासियत
नॉन चेक सुविधा वाला बचत खाता केवल 20 रुपए में खोलें और न्यूनतम 50 रुपए का बैलेंस रखना जरूरी. चेक सुविधा वाला खात 500 रुपए से खुलवा सकते हैं. बाद में न्‍यूनतम 500 रुपए का बैलेंस रखना ही जरूरी. सभी बचत खाते में 10,000 रुपए तक का ब्याज इनकम टैक्‍स से फ्री. 2 या 3 वयस्क एक साथ संयुक्त खाता भी खोल सकते हैं. बचत खाते को चालू हालत मे रखने के लिए 3 वित्तीय वर्षों में कम-से-कम 1 लेनदेन जरूरी.

Leave a Reply