PCC में दिखा अनोखा नजारा, पोस्टर राहुल गांधी का, टी-शर्ट पीएम मोदी के नाम की

राजधानी जयपुर में शु्क्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रोचक नजारा देखने को मिला. यहां सैम पित्रोदा के बुद्धिजीवी संवाद कार्यक्रम से पहले की जा रही तैयारियों के दौरान एक मजदूर पीएम नरेन्द्र मोदी के नाम की टी-शर्ट पहने हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बैनर लगाते हुए नजर आया. यह नजारा देखकर वहां चर्चाओं का दौर चल पड़ा.
दरअसल शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सुबह इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के मुख्य आतिथ्य में बुद्धिजीवी संवाद कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था. इसके लिए तैयारियां की जा रही थी. इस दौरान मजदूर वहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बैनर लगा रहे थे. इनमें से एक मजदूर ने 16 जनवरी, 2018 को बाड़मेर में आयोजित हुए बाड़मेर रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल परियोजना के शुभारंभ के दौरान तैयार करवाई गई टी-शर्ट पहन रखी थी. टी-शर्ट पर बड़े अक्षरों में योजना के नाम के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी का नाम लिखा हुआ था.
पहले तो इस पर किसी का ध्यान नहीं गया. लेकिन बाद में जब कांग्रेस नेताओं का इस पर ध्यान में गया तो मजदूर को वहां से हटाया गया. इस बीच कई कांग्रेस नेताओं ने ली चुटकी लेते हुए कहा देखो ये हैं हालात…
 

Leave a Reply