24 घंटों में सामने आए कोरोना के 12,194 नए मामले

नई दिल्ली ।लंबे समय से कोरोना का कहर झेल रहे भारत को वैक्सीन आने के बाद से राहत मिलती दिख रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में 12,194 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा एक दिन में 11,106 लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं जबकि 94 लोगों की मौत हुई हैं।
कुल मामलों की बात करें तो अब तक 1,09,04,940 मामले सामने आए हैं, 1,06,11,731 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 1,55,642  लोग जान गंवा चुके हैं और 1,37,567 मामले अभी सक्रिय हैं। बता दें कि 82,63,858 लोगों को अब तक वैक्सीन दी जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि 29 जनवरी तक देश में लोगों को टीके की खुराकें देने के मामले में भारत पांचवें स्थान पर है। मंत्रालय ने बताया कि 31 राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों में उपचाराधीन मामलों की संख्या 5000 से कम है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में उपचाराधीन मामलों की संख्या चार है, वहीं दमन और द्वीव तथा दादर और नगर हवेली में छह है।  कोविड-19 के 79.69 प्रतिशत उपचाराधीन मामले पांच राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों से हैं। मंत्रालय ने कहा, दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र में देश के कुल उपचाराधीन मामलों के 69.41 प्रतिशत मामले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में अब भी तेजी एक ओर जहां देश और दुनिया धीरे-धीरे कोरोना का महामारी से उबरने लगे हैं वहीं सिर्फ महाराष्ट्र की बात की जाए तो स्थिति उतनी ठीक नहीं है। महाराष्ट्र में 6 फरवरी से 12 फरवरी तक कोरोना वायरस के 20,590 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 20,200 लोग ठीक हो गए हैं जबकि 169 लोगों की जान गई। कोविड -19 मामलों की संख्या में राज्य का साप्ताहिक औसत  2,941 था और बुधवार (10 फरवरी) से दैनिक टैली में तेज वृद्धि हुई। कुल केस लोड 2.1 मिलियन के करीब है और रिकवरी 1,972,475 है। बढ़ते ग्राफ का असर तब से दिख रहा है जब राज्य में लॉकडाउन खत्म हुआ है। इसके अलावा राज्य में स्कूल भी धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं।

Leave a Reply