4 दिन में 900 रुपए महंगा हुआ सोना

नई दिल्ली । सोने और चांदी एक बार फिर 45 हजार प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है। 24 कैरेट सोना 45,253 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की बात करें तो चांदी 67,590 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। एक्सपर्ट का मानना है कि कोरोना की दूसरी लहर और शादियों का सीजन शुरू होने के कारण सोने की मांग बढऩे लगी है। इसके चलते सोना इस साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 52 हजार रुपए तक पहुंच सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना महंगा होने लगा है। सोने की कीमत 1,737 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर सोना 1,737 डॉलर प्रति औंस पर है। एक समय सोना 1,720 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गया था।
