40 साल बाद सूर्य ग्रहण पर बनेगा ऐसा संयोग, जानें क्या है खास

शुक्रवार 13 जुलाई 2018 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। साथ ही इस दिन 40 साल बाद दोबारा एक खास संयोग बनने जा रहा है। नासा के मुताबिक इससे पहले 1974 में 13 दिसंबर, शुक्रवार के दिन यह संयोग बना था।


दरअसल, इस हफ्ते होने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण 13 तारीख दिन शुक्रवार को पड़ेगा। दुनियाभर में लोग इस तारीख को अपशकुन मानते हैं और इस दिन किसी भी शुभ काम की शुरुआत करने से बचते हैं। अगली बार ऐसा संयोग 2080 में 13 सितंबर को पड़ेगा, जब शुक्रवार के दिन ही आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।


यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इंग्लैंड के ग्रीनविच शहर में यह दोपहर 1:30 बजे नजर आएगा और अमेरिका के पूर्वी तट पर सुबह 9:30 बजे दिखेगा। ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी क्षेत्र और मेलबर्न में भी नजर आएगा। 13 जुलाई को पड़ने वाला सूर्यग्रहण भारतीय समय अनुसार 7 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगा। अगस्त में साल का तीसरा सूर्य ग्रहण भी होगा। यह उत्तरी यूरोप और पूर्व एशिया में नजर आएगा।

Leave a Reply