50 हजार का इनामी चढ़ा यूपी STF के हत्थे, लखनऊ में कैशियर को मारी थी गोली

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी में दिनदहाड़े कैशियर को गोली मारकर दस लाख रुपये लूटने वाला 50 हजार के इनामी बदमाश को यूपी एसटीएफ ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा से धरदबोचा हैं. जानकारी के मुताबिक यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट को सूचना मिली थाना एकोटेक वन क्षेत्र से 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अनूप उर्फ अनु इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है. इसी सूचना पर टीम ने घेरांबदी करके इनामी बदमाश अनूप उर्फ अनु को गिरफ्तार कर लिया.
क्या थी घटना
बता दें कि लखनऊ में 20 अक्टूबर 2018 को विनीतखंड निवासी कैशियर श्याम सिंह सुबह 10:25 बजे बिहारी गैस एजेंसी से दो दिन का कैश (10 लाख रुपये) लेकर बाइक से बैंक ऑफ इंडिया के लिए निकले थे. उसी दौरान बदमाशों ने श्याम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं बदमाशों ने कैशियर को गोली मारकर दस लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे.
चश्मदीद के मुताबिक श्याम सिंह के गिरते ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उनका बैग छीन लिया था. इसके बाद असलहे लहराते हुए दोनों मधुरिमा की ओर भागे, बाइक चला रहे बदमाश ने हेल्मेट पहना था, जबकि पीछे बैठे बदमाश के चेहरे पर मास्क था. पुलिस ने घटना के बाद अज्ञात बदमाशों पर धारा-302 के तहत मुकदमा दर्ज किया था. जहां जांच के दौरान बदमाश अनूप उर्फ अनु के रूप में हुई थी.
