500 स्थानों पर होगा गोकाष्ठ से होलिका दहन-पुनीत

जयपुर । जयपुर शहर के ग्रेटर और हैरिटेज के 250 वार्डो में होली पर 500 स्थानों पर गोकाष्ठ से होलिका दहन किया जायेगा। जयपुर ग्रेटर के उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने बताया कि पर्यावरण और जैविक विविधता के संरक्षण के लिए जयपुर में 500 स्थानों पर गोकाष्ट और गोबर के कन्डों से होलिका दहन करने का संकल्प लिया गया है। इस अभियान को सफल् बनाने के लिए दोनो निगमों के 250 वार्ड पार्षद और प्रत्याशियों के सहयोग से जनजागरण अभियान चलाया जायेगा।

Leave a Reply