गुस्सा या धमकी वाली आवाज पर करते हैं सबसे तेज रिऐक्ट 

अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों ने किया दावा 
जिनेवा ।
स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित यूनिवर्सिटी में किए गए अध्ययन में सामने आया कि किस तरह की आवाज पर हमारा दिमाग सबसे तेज रिऐक्ट करता है। अध्ययन के मुताबिक हमारा दिमाग उस तरह की आवाज पर ज्यादा जल्दी और तेजी से रिऐक्ट करता है जिसमें गुस्सा या धमकी झलकती हो ताकि संभावित खतरे से बचा जा सके। जिनेवा विश्वविद्यालय (यूएनआईजीई) के शोधकर्ताओं ने दिखाया कि ऐसी स्थिति में हमारा दिमाग कैसी प्रतिक्रियाएं देता है। दृष्टि और श्रवण दो इंद्रियां हैं जो व्यक्ति को खतरनाक परिस्थितियों का पता लगाने की अनुमति देती हैं। किसी के लिए भी चीजों को देखना महत्वपूर्ण होता है, लेकिन यह कानों की तरह आस-पास की जगह के 360 डिग्री कवरेज की अनुमति नहीं देता है। यूएनआईजीई के एक शोधकर्ता निकोलस बुरा ने कहा, "यही कारण है कि हमारी दिलचस्पी इस बात में है कि हमारा ध्यान हमारे आस-पास की आवाजों में अलग-अलग तरह के उतार-चढ़ाव पर कितनी तेजी से जाता है और हमारा मस्तिष्क संभावित खतरनाक परिस्थितियों से कैसे निपटता है।" सुनने के दौरान खतरों को लेकर दिमाग के रिऐक्शन की प्रतिक्रिया की जांच करने के लिए, शोधकर्ताओं ने 22 मानव आवाज की लघु ध्वनियों (600 मिलीसेकंड) को प्रस्तुत किया जो न्यूट्रल थे या गुस्सा और खुशी व्यक्त करते थे। दो लाउडस्पीकरों के जरिए इन साउंड्स को 35 पार्टिसपन्ट्स को सुनाया गया। इस दौरान इलेक्ट्रोइन्सेफलोग्राम (ईईजी) के जरिए दिमाग में मिलीसेकंड तक विद्युत गतिविधि को मापा गया। खास तौर पर, शोधकर्ताओं ने ऑडिटरी अटेंशन प्रोसेस से संबंधित इलेक्ट्रो फिजियोलॉजिकल पार्ट पर ध्यान केंद्रित किया। शोधकर्ताओं ने कहा कि अध्ययन में पहली बार सामने आया कि कुछ सौ मिलीसेकंड में हमारा दिमाग गुस्से वाली आवाजों की उपस्थिति को लेकर संवेदनशील है। सेरावोलो ने कहा, "मुश्किल परिस्थितियों में संभावित खतरे के सोर्स का तेजी से पता लगाना जरूरी है, क्योंकि यह खतरे की स्थिति में महत्वपूर्ण है और हमारे अस्तित्व के लिए काफी फायदेमंद है।"यूएनआईजीई में शोधकर्ता लियोनार्डो सेरावोलो ने कहा, "गुस्से में संभावित खतरे का संकेत हो सकता है, यही कारण है कि मस्तिष्क लंबे समय तक इस तरह की उत्तेजना का विश्लेषण करता है।"  

Leave a Reply