शादी का कार्ड में युवक ने उपहार के बदले मोदी के लिए मांगा वोट

बनासकांठा | गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग के आडे चंद दिन शेष रह गए हैं और अबकी बार गुजराती किसे वोट करेंगे, इस पर रहस्य बरकरार है| 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को भले ही दो अंकों सिमटना पड़ा हो, लेकिन लोकसभा चुनाव में ऐसी स्थिति नहीं दिखती| ज्यादातर गुजरातीयों की इच्छा है कि नरेन्द्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने और अलग अलग तरीके से उन्हे समर्थन कर रहे हैं| हाल ही में शादी का एक कार्ड सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जिसमें युवक ने अपनी शादी में उपहार के बजाए मोदी को वोट देने की अपील की है|
उत्तरी गुजरात के बनासकांठा जिले की लाखणी तहसील के वजेगढ़ गांव निवासी अशोक भाटी नामक युवक गांव में किराना की दुकान चलाता है| अशोक भाटी की आगामी 18 अप्रैल को टीना नामक युवती के साथ शादी होनी है| अशोक भाटी की शादी का निमंत्रण कार्ड की इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है| अशोक भाटी ने शादी में व्यवहार और उपहार के बजाए नरेन्द्र मोदी को वोट देने की अपील की है| भाटी का कहना है कि 2019 में नरेन्द्र मोदी की ही जीत होनी चाहिए, क्योंकि उनके शासन में देश आगे बढ़ा है और तेजी से बढ़ रहा है| भाटी के मुताबिक मेरे और मेरे परिवार के लिए मोदी की जीत ही मेरी शादी का सबसे बड़ा उपहार है| अशोक भाटी ने नोटबंदी और जीएसटी जैसे मोदी के फैसले को योग्य ठहराया है और 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी की जीत की आशा व्यक्त कि है| गौरतलब है अतीत में नरेन्द्र मोदी का समर्थन करते शादी के कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं| जिसमें खुलेआम मोदी के प्रति प्रेम और समर्थन दिया गया है| जिससे एक बात स्पष्ट है कि युवा वर्ग में अब भी नरेन्द्र मोदी देश के सबसे श्रेष्ठ प्रधानमंत्री हैं|

Leave a Reply