भीषण आग में दो लाख सहित गृहस्थी खाक

जबलपुर। चंडालभाटा क्षेत्र में कल सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब दो लाख रुपये नगद सहित घर-गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है। बताया गया है कि बस्ती में रहने वाले बेन परिवार की बहु की जचकी कराने के लिये परिवार के लोग मेडीकल कॉलेज गये थे इसी बीच यह हादसा हुआ वही परिवार में बेटी की शादी के लिये जमा कर रखे गये २ लाख २० हजार रुपये भी खाक हो गये। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात हैं। दमकल कर्मियों ने घटना की सूचना मिलने पर मौके पर जाकर आग को काबू में किया।
घटना के संबंध में नगर निगम दमकल विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चंडालभाटा निवासी श्रीमति अनीता बेन की बहु को जचकी होने वाली थी सास, बहु और लड़का जचकी के लिये मेडीकल कालेज गये थे घर के मुखिया ओमकार बेन काम पर थे। इसी बीच सुबह १०:३० बजे के आसपास घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने उग्र रुप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर ओमकार बेन घर आये और दमकल विभाग को सूचना दी। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इस हादसे में घर की छप्पर, घर की गृहस्थी का सामान और २ लाख २० हजार नगद जलकर खाक हो गये।
बेटी की शादी के लिये जमा कर रखे थे पैसे……….
हादसे के बाद घर का मुखिया ओमकार बेन अपने होश हवास खो बैठा आसपास के लोग संत्वाना देते रहे। ओमकार ने बताया कि मई में उसकी बेटी की शादी और उसके लिये तिल-तिल कर पैसे जोड़े थे। अब शादी वैâसे होगी।
एक घंटे दमकल कर्मियों ने की मशक्कत………….
दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एक दमकल वाहन लगातार काम करता रहा और दो ट्रिप पानी लगा।
