भाजपा को नहीं रहा नागौर सीट पर जीत का एतवार

जयपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य की सभी 25 सीटें जीतने की घोषणा अनेकों बार कर रही है राज्य की सभी लोकसभा सीटे जीतने की घोषणा तो कांग्रेस पार्टी भी कर रही दोनो पार्टियों के बड़े नेताओं में आत्म विश्वास की झलक देखने में भाजपा ने हनुमान बेनीवाल से गठबंधन कर कम होने का अंदेशा जता दिया है तो साफ जाहिर हो गया है कि भाजपा को खुद के किए गए वादे पर एतवार नहीं दिख रहा है। शायद यही कारण है नागौर लोकसभा से रालोपा के मुखिया हनुमान बेनीवाल को कांग्रेस की उम्मीदवार ज्योति मिर्धा के सामने लड़ाने के लिए रालोपा से भाजपा ने गठबंधन कर एक सीट छोड दी है। एक सीट छोड कर भाजपा अपने पुराने 25-25 सीटें जीतने के दावे से पीछे हट गई है ज्ञात रहे कि हनुमान बेनीवाल भारतीय जनता पार्टी की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से राजनैतिक कारणों से खफा थे और कांग्रेस पार्टी से भी गठबंधन करने की फिराक में थे जिसके तहत वे सीकर, नागौर, बाडमेर, लोकसभा सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारना चाहते थे। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर और प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी के नेतृत्व में बेनीवाल ने रालोपा का भाजपा से गठबंधन कर जता दिया है कि भाजपा नागौर सीट पर जीतने में ऊहापोह की स्थिति में थी। 

Leave a Reply