एक और अखंड भारत का श्रेय सरदार वल्लभभाई को जाता है : राजनाथसिंह

अहमदाबाद | केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथसिंह ने आज कहा कि एक और अखंड भारत का श्रेय लौहपुरुष सरदार वल्लभाई पटेल को दिया और कहा कि यदि कश्मीर मसला भी उन्हें दिया जाता तो उसका भी समाधान हो जाता|
कच्छ जिले के भुज में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजनाथसिंह ने कहा कि आज गुजरात पर केवल देश की नहीं बल्कि पूरे विश्व की नजर है| गांधीजी हों या स्वामी दयानंद सरस्वती हों, सरदार वल्लभभाई पटेल हों या मोरारजी देसाई हों, हमारे देश के ज्यादातर महापुरुषों ने गुजरात की पवित्र भूमि पर लिया है| गुजरात हमेशा से देश को मार्गदर्शन और नेतृत्व करता रहा है| भारत के निर्माण में प्रत्येक का अहम योगदान रहा है| सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे विराट प्रतिमा “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” निर्माण किया गया है| भारत की एकता-अखंडितता के लिए सरदार पटेल महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आज एक भारत-अखंड भारत का श्रेय केवल और केवल सरदार पटेल को जाता है| राजनाथसिंह ने कहा कि यदि जवाहरलाल नेहरू ने कश्मीर समस्या के समाधान की जिम्मेदारी सरदार पटेल को सौंपी होती तो उसी वक्त कश्मीर समस्या का निपटारा हो जाता| कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आज कह रहे हैं कि भारत में दो प्रधानमंत्री होने चाहिए| आजादी मिलने के इतने साल बीत जाने के बावजूद कश्मीर मुद्दे ऐसे विवादित बयानबाजी की जा रही है, इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है| भारत में दो प्रधानमंत्री होने की बात करनेवालों को चेतावनी देते हुए राजनाथसिंह ने कहा कि यदि ऐसी ही बात करते रहे तो धारा 370 और धारा 35ए को रद्द किए बगैर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास अन्य कोई विकल्प बाकी नहीं होगा| सभा को संबोधित करते हुआ राजनाथसिंह ने एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि 2014 से पहले 10 साल तक कांग्रेसनित यूपीए सरकार में देशवासी महंगाई से त्रस्त थी| देश में जब जब कांग्रेस की सरकार बनी है, महंगाई आसमान पर पहुंची है| विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौक्सी का जिक्र करते हुए राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने 1947 से 2008 तक देश में 18 लाख करोड़ का ऋण दियाहै| जबकि 2008 से 2014 तक कांग्रेस शासन के केवल छह साल में 52 लाख करोड़ की लोन दी गई है| कांग्रेस देश के प्रधानमंत्री के लिए अभद्र शब्द चोर का उपयोग करती है और देश का चौकीदार चोर का नारा लगा रही है|लेकिन देश का चौकीदार चोर नहीं एकदम प्योर, उसका दोबारा पीएम बनना श्योर है, देश की प्रत्येक समस्या का वह क्योर| देश की जनता श्योर है कि मोदी वन्स मोर|
