विद्युत आपूर्ति की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष व्यवस्था

जबलपुर। अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा आई.सी.पी. केशरी एवं एम.पी.पॉवर मैनेमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक तथा तीनों विद्युत बितरण कंपनियों के अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने विद्युत आपूर्ति की समीक्षा को लेकर मैदानी अफसरों की बैठकों में निर्देश दिये है कि चुनावी कार्य और पेयजल के लिए निर्बाध विद्युत आपुर्ति सुनिश्चत की जाए। साथ ही निर्देशित किया गया है कि सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
मध्यप्रदेश की तीनों विद्युत बितरण कंपनियों की भौगोलिक सीमा के अंतर्गत यदि कोई उपभोक्ता जिसकी शिकायत कंपनी के कार्यक्षेत्र की है, तो उसे 1912 डायल करना होगा।
– 1912 पर किसी भी मोबाइल नेटवर्क या लैंड लाइन से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यह टोल फ्री नंबर है। 1912 व्यस्त मिलने पर उपभोक्ता निम्न नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
1. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम् चंबल का कॉल सेन्टर नंबर- 0755- 2551222, 18002331912,
2. पूर्व क्षेत्र विद्युत बितरण कंपनी, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल का कॉल सेन्टर नंबर- 0761- 2972020, 18002331266,
3. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपन, इन्दौर, उज्जैन का कॉल सेन्टर नंबर- 0731- 6700000, 18004191912
विशेष व्यवस्था : –
टोल फ्री नंबर व्यस्त होने अथवा शिकायत दर्ज न होने की दशा में तीनो विद्युत वितरण कंपनियों में अधिकारियो को उक्त कार्य को करने हेतु निर्देशित किया गया है। यदि उपभोक्ता की शिकायत कॉल सेन्टर में दर्ज होने पर यदि 2 घन्टे तक हल नहीं होती है तो उसे उस कंपनी के अधिकृत अधिकारी को मोबाइल पर कॉल अथवा व्हाट्सएप द्वारा शिकायत करने की सुबिधा प्रदान की गयी है। तीनों विद्युत बितरण कंपनियों के अधिकारियों के नंबर निम्न प्रकार से हैं-
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, भोपाल
नीरज चौरसिया, उपमहाप्रबंधक , मोबाइल नंबर – 9406902779
शशांक गुप्ता सहायक प्रबंधक, मोबाइल नंबर – 9752419004
रोहित रघुवंशी सहायक प्रबंधक मोबाइल नंबर – 9425653460
योगेश दामले सहायक प्रबंधक मोबाइल नंबर – 9630931593
सत्यदेव पचैरी सहायक प्रबंधक मोबाइल नंबर – 9977935220
पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, इंदौर
सुधीर आचार्य उपमहाप्रबंधक, मोबाइल नंबर – 8989984366
शारदा शेलू प्रबंधक (सू.प्रौ) मोबाइल नंबर – 9989990672
रुचि जैन सहायक प्रबंधक 9989993153
पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, जबलपुर
अभिषेक विश्वकर्मा प्रबंधक मोबाइल नंबर – 9425809513
विवेक चन्द्रा कार्यपालन अभियंता मोबाइल नंबर – 9425412325, व्हाट्एप नंबर – 9425807257,
प्रदेश में वर्तमान में चल रही चुनावी प्रक्रिया व प्री – मानसून रखरखाब को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा विभाग के निर्देशानुसार एम.पी. पॉवर मैनेजमेन्ट कंपनी द्वारा ऐसी शिकायतें जो वितरण कंपनियों द्वारा समय – सीमा में हल नहीं हो पाती हैं, के निराकरण के लिए, एक विशेष कोऑर्डिनेशन से तत्काल गठित कर त्वरित निराकरण हेतु निम्न नंबरों पर सीधे अथवा व्हाट्सएप पर शिकायत दर्ज् करने की सेवा प्रारंभ की गई है।
विशेष कोऑर्डिनेशन सेल क्षेत्रिय कार्यालय, एम.पी. पॉवर मैनेजमेंट कंपनी, भोपाल
मोबाइल / व्हाट्एप नंबर – 8989007071, 7489798881
