शिवसेना का सीताराम येचुरी पर हमला, कहा- अपना नाम बदलकर बाबर या औरंगजेब रख लो

 शिवसेना के नेता संजय राउत ने माकपा नेता सीताराम येचुरी पर हमला बोला है. उन्होंने येचुरी को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि उन्हें अपना नाम बदल देना चाहिए. संजय राउत के अनुसार सीताराम येचुरी को  अपना नाम बदलकर अफजल खान, बाबर, औरंगजेब या चंगेज रखना चाहिए. शिवसेना नेता ने कहा कि क्या सीताराम कुरान और बाइबिल के बारे में ऐसा बोल सकते है? रावत की माने तो ये लोग हिन्दू धर्म को हल्के में लेते हैं. रामायण मजाक उड़ाने की बात नहीं हैं. उन्होंने कहा कि सीतराम ये नाम आपके पुरखों ने श्रद्धा से  रखा है.

मालूम हो कि शनिवार को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने माकपा नेता सीताराम येचुरी के बयान पर गहरी नाराज़गी जताई थी. उन्होंने सीताराम येचुरी से हिन्दुओं को हिंसक बताने वाले बयान पर लिखित में माफ़ी मांगे जाने की मांग की थी. महंत नरेन्द्र गिरि ने माफी न मांगने पर लोकसभा चुनाव के बाद आंदोलन करने की चेतावनी दी. साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने सीपीएम नेता सीताराम येचुरी के बयान पर कहा है अगर येचुरी ने माफी नहीं मांगी तो अखाड़ों के संत सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करेंगे.

बता दें कि सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा था कि रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों से सिद्ध होता है कि हिंदू समुदाय भी हिंसक हो सकते हैं. उन्होंने गुरुवार को भोपाल में आयोजित एक समारोह में कहा था कि रामायण और महाभारत हिंसक घटनाओं के उदाहरणों से भरे पड़े हैं. आरएसएस प्रचारक एक तरफ इन ग्रंथों का उदाहरण देते हैं और फिर कहते हैं कि हिंदू हिंसक नहीं हो सकते. इस बात के पीछे आखिर क्या लॉजिक है कि धर्म विशेष के लोग ही हिंसा करते हैं और हिंदू नहीं?

Leave a Reply