चौटाला परिवार में खुशी का माहौल, अर्जुन करने जा रहे हैं सगाई

चौटाला परिवार में एक बार फिर खुशी का माहौल बनने जा रहा है. अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं. उनकी सगाई 18 जुलाई को होने जा रही है. सगाई का कार्यक्रम गांव तेजाखेड़ा स्थित एक फार्म हाउस पर होना तय हुआ है. अर्जुन चौटाला इनेलो छात्र संगठन के अध्यक्ष हैं. गौरतलब है कि अर्जुन चौटाला कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा है. फिलहाल उनकी सगाई किससे हो रही है इसका खुलासा नहीं किया गया है.
