बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक की बाइक से टक्कर, युवक की मौत

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने फेरी के लिए जा रहे बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने एनएच 31 को जाम कर हंगामा किया.

घटना नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर चौक के निकट की है. बताया जाता है कि मध्य प्रदेश का रहने वाला जितेंद्र बंजारा बेगूसराय में रहकर फेरी का काम करता था. आज सुबह बाइक से प्लास्टिक का टब बेचने जा रहा था. 

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचलते हुए भाग गया. इस घटना में जितेंद्र बंजारा की मौके पर मौत हो गई. मौत की सूचना पर काफी संख्या में जितेंद्र के परिजन और स्थानीय लोगों ने एनएच को जाम कर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया‌. लोगों का आरोप है कि महमदपुर और खातोपुर के निकट आए दिन सड़क दुर्घटना होती है लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाती है. 

मृतक परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है.
 

Leave a Reply