मध्य प्रदेश में बारिश के चलते नर्मदा बांध का जलस्तर 121 मीटर के पार

अहमदाबाद | गुजरात की जीवनदायिनी माने जाते सरदार सरोवर नर्मदा बांध का जलस्तर 121.05 मीटर पर पहुंच गया है| नर्मदा बांध में फिलहाल 1400.98 मिलियन क्यूबिक पानी उपलब्ध है| नर्मदा बांध का जलस्तर मध्य प्रदेश में हो रही बारिश के कारण बढ़ रहा है| गुजरात में पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार किया जा रहा है| बारिश में हो रहे विलंब ने किसानों ने चिंता बढ़ा दी है| खासकर उन किसानों ने जिन्होंने बारिश होते ही बुवाई कर दी थी| हांलाकि राज्य के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की घोषणा के मुताबिक सिंचाई के लिए नर्मदा बांध से मुख्य नहर में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है| लगातार दो वर्ष मानसून कमजोर रहने के बाद इस साल ऊपरी हिस्से मध्य प्रदेश में बारिश होने से नर्मदा बांध का जलस्तर बढ़ रहा है| आज नर्मदा बांध में 9005 क्यूसेक पानी आय होने से नर्मदा का जलस्तर 121.05 मीटर पर पहुंच गया है| राज्य में सिंचाई के लिए सरदार सरोवर बांध के गोडबोले गेट से मुख्य नहर में पानी छोड़ा जा रहा है|

Leave a Reply