खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, बिजली कर्मचारी की मौत

रेवाड़ी । जिले के नागल मुंदी के पास तेज रफ्तार के कहर के चलते एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक में जा घुसी जिसमें बाइक सवार बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। बता दें कि जाड़रा गांव के बिजली कर्मचारी लालचंद रात को अपने घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि नागल मुंदी के पास अंधेरा ज्यादा होने एवं बाइक की स्पीड अधिक होने की वजह यह हादसा हुआ। वहीं, पुलिस मौके पर देरी से पहुंची का विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने रात आधे घण्टे तक रोड़ जाम कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। पुलिस के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते ये हादसा हुआ। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
