नोएडा के स्पाइस मॉल की दूसरी मंजिल पर लगी आग, दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर

नोएडा : दिल्ली से सटे नोएडा के स्पाइस मॉल में सोमवार दोपहर को आग लग गई है. नोएडा के सेक्टर 21 ए में स्थित स्पाइस मॉल की दूसरी मंजिल पर आग लगी है. फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में लगी हैं. दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि जब मॉल में आग लगी उस समय वहां बड़ी संख्या में लोग थे, जिन्हें तुरंत बाहर निकाला गया.
