गोपाल चावला के लिए जासूसी करने वाला वायुसेना के दिवंगत जवान का बेटा, चौंकाने वाले खुलासे

पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गोपाल चावला के लिए जासूसी करने वाला शख्स भारतीय वायुसेना के दिवंगत जवान का बेटा निकला। मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पता चला है कि जासूसी करने वाले पाला का संपर्क फेसबुक के जरिए गोपाल चावला से हुआ था। पाला वायुसेना के दिवंगत जवान बहादुर सिंह का बेटा है।
जालंधर का रहने वाला पाला गोपाल चावला से काफी प्रभावित था और लगातार उसके साथ पाकिस्तान में व्हाट्स एप पर बात करता रहा था। उसने कुछ दिन पहले पाला ने सीधी फोन पर कॉल पाकिस्तान कर दी थी, जिसके बाद उसकी कॉल एजेंसियों ने ट्रैक की और हाथ पाला के गिरेबान तक जा पहुंचे।

पाला के पिता बहादुर सिंह वायुसेना में तैनात थे और पूरा परिवार आदमपुर एयरबेस के भीतर ही रहता था। पिता के देहांत के बाद पाला की माता को वायुसेना में कुक की नौकरी मिल गयी थी। मां के रिटायर होने के बाद पाला परिवार समेत पैतृक गांव भतीजा में आकर रहने लगा। माता हरबंस कौर का निधन हो गया तो पाला ने गुजारे के लिए दूध की डेयरी खोल रखी थी।

हरपाल सिंह पाला गोपाल चावला के बारे में सुनकर काफी प्रभावित था कि वह खालिस्तान समर्थक है।

Leave a Reply