सेंट पॉल स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का दिया संदेश

भोपाल । स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के तहत नगर निगम भोपाल द्वारा निरंतर स्वच्छता जागरूकता के अभियान चलाए जा रहे है। नगर निगम के सहयोग से सेंट पॉल स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से होम कम्पोस्ट यूनिट बनाने और घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को पृथक-पृथक डस्टबिन में एकत्र कर कचरा एकत्रीकरण वाहन को देने का संदेश बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक के दौरान बच्चों ने स्वच्छता जागरूकता के संदेशयुक्त तख्तियां लेकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर पर्यावरण की सुरक्षा के दृष्टिगत पॉलीथीन का उपयोग न कर कपड़े के थैले चलन में लाने हेतु नागरिकों को प्रेरित किया। इस मौके पर जोन 15 के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी मगन झा सहित सेंट पॉल स्कूल के प्राचार्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
