महाराष्ट्र: अठावले ने मांगी 10 सीट, बोले- अपने सिंबल पर लड़ेंगे चुनाव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना की सहयोगी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) ने 10 सीटों की मांग की है. साथ ही कहा कि हम महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी के चुनाव निशान पर नहीं लड़ना चाहते हैं.
    अठावले ने बीजेपी से मांगी 10 सीटेंRPI अपने सिंबल पर लड़ेगी चुनावबीजेपी-शिवसेना में सीट फॉर्मूला तय नहींRPI को आमचुनाव में नहीं मिली थी सीट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर जोर-आजमाइश तेज हो गई है. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के सहयोगी दलों ने विधानसभा सीटों की डिमांड शुरू कर दी है. केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के नेता रामदास अठावले ने 10 सीटों की डिमांड रखी है. जबकि बीजेपी और शिवसेना के बीच अभी तक सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी सकी है. ऐसे में अठावले ने 10 सीटें मांग कर बीजेपी का टेंशन बढ़ा दिया है.

अठावले ने गुरुवार को कहा है कि महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना ने सहयोगी दलों को 18 सीटें देने का फैसला किया है. ऐसे में आरपीआई को इन 18 सीटों में से 10 सीटों चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि हम इन सीटों पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे. अठावले ने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सिंबल पर नहीं लड़ना चाहते हैं.

बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. हालांकि इससे पहले 50-50 फॉर्मूले की काफी चर्चा हो चुकी थी, जिसके तहत माना जा रहा था कि महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से 135-135 सीटों पर बीजेपी-शिवसेना लड़ेंगी.

इसके अलावा बाकी बची 18 सीटें सहयोगी दल को दी जाएगी. लेकिन अब इस फॉर्मूले पर बीजेपी सहमति नजर नहीं आ रही है. जबकि शिवसेना पुराने फॉर्मूल पर अभी भी अड़ी हुई है. ऐसे में बीजेपी के एक और सहयोगी ने अपनी सीटों की मांग रख दी है.

हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने महाराष्ट्र में रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया को सीट नहीं दिया था, लेकिन चुनाव नतीजे के बाद जब केंद्र में मोदी सरकार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया. रामदास अठावले राज्यसभा सदस्य हैं.

 

Leave a Reply