वीनस की नजर फ्रेंच और ऑस्ट्रेलियन ओपन पर लगीं 

न्यूयार्क । अमेरिका की अनुभवी खिलाड़ी वीनस विलियम्स की नजरें फ्रेंच और ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतना है। 39 साल की वीनस ने अपने करियर में अब तक पांच बार विंबलडन खिताब और दो बार अमेरिका ओपन खिताब जीते थे। उन्होंने इसके अलावा 14 युगल ग्रैंड स्लैम खिताब भी अपने नाम किए हैं पर अभी भी वह फ्रेंच ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन नहीं जीत पायी हैं। वीनस ने कहा, आपके पास हमेशा अपने सपने होते हैं। इसलिए मैं मैं रोलां गैरों को जीतना चाहती हूं। मैं इससे ज्यादा दूर नहीं थी। यही बात ऑस्ट्रेलियन ओपन के भी है। मैं थोड़ी बदकिस्मत थी। मैंने हमेशा इस खिताब को मिस किया है। वीनस ने अपना पिछला एकल खिताब 12 साल पहले जीता था पर वह अभी भी इस खेल से बहुत प्यार करती हैं और भविष्य में इसे जीतने का प्रयास करना चाहती है। उन्होंने कहा, मैं शायद अब उतना ज्यादा नहीं खेल रही हूं, जितना कि मैं पहले खेल चुकी हूं। हम देखेंगे कि मैं कैसा महसूस करती हूं। मुझे अभी भी अधिक से अधिक खिताब जीतना पसंद है। मेरे पास अभी समय हैं। मैं शीर्ष पर रही हूं।
 

Leave a Reply