जबलपुर के युवा इंजीनियर अतुल के इनोवेशन की मुरीद हुई इंडियन रेलवे, दिया ये सम्मान

जबलपुर. स्टार्टअप इंडिया के बदौलत अपनी सोच को हकीकत में बदल कर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) के एक युवा इंजीनियर ने वह काम कर दिखाया है, जिसकी सराहना भारतीय रेल (Indian Railway) भी कर रहा है. रेलवे के लिए अपनी खोज को समर्पित करने वाले शहर के युवा इंजीनियर अतुल गुप्ता ने ऐसे उपकरण बनाए हैं, जो आज रेलवे के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं. वोकल फॉर वोकल की तर्ज पर अपनी देसी तकनीक को रेलवे में समर्पित करने वाले युवा इंजीनियर अतुल गुप्ता जबलपुर स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग याने ट्रिपल आईटीडीएम से शिक्षा पूरी की.

अतुल गुप्ता एक रिसर्च कंपनी चलाते हैं. 2014 में शिक्षा पूरी करने के बाद अतुल ने स्टार्टअप इंडिया का सहारा लिया और उनका यह स्टार्टअप ऐसा चला कि आज रेलवे उनकी तकनीक पर चल रही है. आज अतुल गुप्ता द्वारा निर्मित किए गए 14 प्रोडक्ट्स को भारतीय रेल उपयोग कर रहा हैय. ह वह प्रोडक्ट हैं, जिनके चलते रेलवे, ट्रैक रेलकर्मी, यात्री और रेल गेटों की सुरक्षा हो रही है. खास बात यह है कि जबलपुर जैसे छोटे शहर से आने वाले अतुल गुप्ता ने अपनी सोच और तकनीक की बदौलत वह मुकाम हासिल कर लिया है कि अब भारतीय रेल ने भी उनकी सराहना की है.

टॉप-5 में शामिल

न्यूज 18 से खास बातचीत करते हुए अतुल ने बताया कि भारतीय रेल ने 22 जुलाई को जारी देश के श्रेष्ठ 15 इनोवेशन में उनके 3 आविष्कारों को शामिल किया है. इसमें एसएम एलसी कम्युनिकेशन सिस्टमख् हाइट गेट प्रोडक्शन सिस्टम और गेटमैन अलर्ट सिस्टम शामिल है. इसे बड़े सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है. अमूमन नॉन इंटरलॉकिंग गेट पर रेलगाड़ी के आने की सूचना जब नहीं मिलती है तो गेट खुले ही रह जाते हैं और कई बड़े हादसे घटित हो जाते हैं. लेकिन अब इंजीनियर अतुल की खोज को रेलवे ने अपनाया है जिसके चलते नॉन इंटरलॉक ट्रैक पर भी तकनीक के सहारे आधुनिक काम हो सकेगा.

इन 14 प्रोडक्ट्स रेलवे कर रही है इस्तेमाल

-अडॉप्टिव क्वेशनन मल्टी स्पीड एंड टर्मिनेशन बोर्ड

-फ्री वार्निंग अलार्म इंग सिस्टम साथी

-प्राइवेट नंबर जनरेटर टाइप 3

-प्राइवेट नंबर जनरेटर टाइप 1

-प्राइवेट नंबर जनरेटर टाइप 2

-हाइट गेज प्रोटेक्शन डिवाइस

-ऑटोमेटेड बूम बैरियर

-ब्लास्ट प्रोफाइलर

-रिवर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम

-ऑटोमेटेड टनल लाइट स्विचिंग सिस्टम

-गेटकीपर अलर्ट

-गेटमैन प्रोटेक्शन सिस्टम संरक्षक

-एस एमएलसी कम्युनिकेशन सिस्टम

-गेट प्रोटक्शन सिस्टम
 

Leave a Reply