निसान की कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट बाजार में उतरी

नई ‎दिल्ली । निसान मोटर इंडिया ने बुधवार को कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट को बाजार में उतारा है। इसकी दिल्ली शोरूम मे कीमत 4.99 लाख रुपए से शुरू होती है। इस मॉडल को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों के साथ पेश किया गया है। यह वाहन मारुति की विटारा ब्रेजा, हुंदै की वेन्यू, टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300 तथा होंडा की डब्ल्यूआर-वी के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। हालांकि, इन वाहनों की कीमत मैग्नाइट से कहीं अधिक है। नई मैग्नाइट के एक लीटर के पेट्रोल संस्करण का दाम 4.99 लाख से 7.55 लाख रुपए है। वहीं एक लीटर के टर्बो पेट्रोल टिम्स की कीमत 6.99 लाख से 8.45 लाख रुपए है। टर्बो पेट्रोल सीवीटी संस्करण का दाम 7.89 लाख से 9.35 लाख रुपए है। कंपनी ने कहा है कि इस मॉडल के लिए शुरुआती कीमत 31 दिसंबर तक बुकिंग के लिए होगी। निसान मोटर इंडिया के अध्यक्ष सिनान ओजकोक ने कहा ‎कि नई मैग्नाइट निसान नेक्स्ट रणनीति के तहत भारतीय और वैश्विक बाजार में एक नए अध्याय की शुरुआत है।

Leave a Reply