युवक को हनीट्रेप में फांसकर युवती ने मांगे 10 लाख, पुलिस कर रही है जांच

अहमदाबाद | शहर के पूर्वी क्षेत्र नवा नरोडा में हनीट्रेप की घटना सामना आई है, जिसमें युवती और उसकी मां बलात्कार शिकायत दर्ज नहीं कराने के एवज में युवक के पिता से रु. 10 लाख की मांग की है| इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर रपट दर्ज कर जांच शुरू की है| जानकारी के मुताबिक पूर्वी अहमदाबाद के नवा नरोडा क्षेत्र में रहनेवाली और मॉडलिंग करती युवती ने अपनी सुंदरता की जाल में विशाल नामक एक युवक को फांस लिया| विशाल कृष्णनगर में रहता है और गारमेंट का धंधा करता है| इंस्ट्राग्राम के जरिए युवती और विशाल का संपर्क हुआ और एक-दूसरे के साथ चैटिंग करने लगे| युवती और विशाल की पहली मुलाकात दुबई में हुई और एक-दूसरे को प्यार करने लगे| अहमदाबाद लौटने के बाद दोनों ने सहमती से शारीरिक संबंध बनाए| जिसके बाद युवती ने विशाल ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसके पिता से रु. 10 लाख रुपए की मांग की| साथ ही धमकी दी कि यदि वह रु. 10 नहीं देंगे तो बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करवा दूंगी| ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर विशाल के पिता ने स्थानीय कृष्णनगर पुलिस थाने में युवती और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी| विशाल के पिता ने आरोप लगाया कि युवती और उसकी मां ने विशाल को हनीट्रेप में फांसकर रुपए ऐंठने का षडयंत्र रचा है| दूसरी ओर युवती ने आरोप लगाया कि विशाल ने शादी करने का भरोसा दिलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए| लेकिन उसके बाद विशाल ने शादी करने से इंकार कर दिया| कृष्णनगर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और हनीट्रेप के आरोप में युवती और उसकी मां तथा दुष्कर्म के आरोप में विशाल को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की है|
