सर्दी के मौसम में गिरे ओले, ठंड बढ़ी

जयपुर । जयपुर के साथ सीकर जिले में हुई ठंड के सीजन की आज हुई पहली बरसात के साथ पड़े ओलो ने ठंड के मिजाज को और ठंडा कर दिया जिससे सीकर शहर के लोसल सहित आसपास के इलाको में तेज बरसात के साथ चने के आकार के ओले गिरे। बरसात व ओलावृष्टि का दौर शुरू होने के साथ चली सर्द हवाओं ने सर्दी का मिजाज बढ़ा दिया ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ गई। आज सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाने से बरसात होने की उम्मीद बढ गई थी जो दोपहर 2 बजे से शुरू हो गई फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में तापमान करीब दो डिग्री की गिरावट के साथ 6 डिग्री दर्ज हुआ। बरसात व ओले से दिन के तापमान में भी कमी आई है। मौसम के बदले मिजाज पर मौसम विभाग ने पिछले तीन से सर्दी का मिजाज बढेगा के लिए चेता रखा जिसके चलते आज तेज बारिश हुई।

Leave a Reply