लीज पर दी पर्यटन भूमि पर बैंक से ऋण लेने के आदेश जारी

भोपाल।शिवराज सरकार ने पर्यटन के लिए प्रदेश में लीज पर दी जाने वाली शासकीय भूमि पर बैंकों से ऋण लेने की सुविधा के आदेश जारी कर दियें हैं। इससे विभिन्न पर्यटन योजनाओं के लिये निजी क्षेत्र को दी गई शासकीय भूमि पर अधोसंरचना विकास के लिये बैंक से अब ऋण लिया जा सकेगा। इसके लिये निजी क्षेत्र लीज में मिली भूमि को बैंक में बंधक भी रख सकेगा।
