कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन:

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: गैस सिलेंडर का श्राद्ध कर चूल्हे पर बनाया टिक्कड़-दाल, नरोत्तम मिश्रा ने उठाए सवाल

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: गैस सिलेंडर का श्राद्ध कर चूल्हे पर बनाया टिक्कड़-दाल, नरोत्तम मिश्रा ने उठाए सवालमध्य प्रदेश में 
गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा 

भोपाल. देश में गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस  ने अनोखा प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने गैस सिलेंडर का श्राद्ध कर चूल्हे पर टिक्कड़-दाल बनाया. वहीं इस प्रदर्शन को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा  ने राजनीतिक प्रोपेगेंडा बताया है. भोपाल  स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर चूल्हे पर खाना बनाकर महंगाई का विरोध किया.

पीसी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन कर रही है. सरकार के खिलाफ यह प्रदर्शन है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल के बाद अब गैस सिलेंडर के दाम भी आसमान छू रहे हैं. ऐसे में आम आदमी अब चूल्हे पर रोटी बनाने को मजबूर हैं. उन्होंने सरकार से महंगाई कम करने की अपील भी की है.

हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख का मुआवजा देगी शिवराज सरकार

कांग्रेस के प्रदर्शन पर नरोत्तम मिश्रा ने कही ये बात

कांग्रेस के महंगाई को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह राजनीतिक प्रोपेगेंडा है. यदि उनको समस्या दिख रही है तो राजस्थान में छत्तीसगढ़ में भी प्रदर्शन करना चाहिए. कांग्रेस को कुछ समझ में नहीं आ रहा है. कांग्रेस की हालत भी मौसम की तरह हो गई है. सोशल मीडिया पर ही कांग्रेस चल रही है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रसोई को पब्लिक की नहीं बल्कि चुनावी रसोई बताया है.

गुना की घटना पर दिए आदेश

गुना की घटना पर मिश्रा कहा कि 9 तारीख की घटना में एफआईआर हो गई है. यह गंभीर किस्म की घटना है. एसपी को बोला कि फिर से उनको गिरफ्तार करके गैर जमानती धाराएं उन पर लगाएं. मौके पर सभी अधिकारी पहुंच गये हैं. चार लोग तैरकर निकल आए. अभी पूरा प्रशासन लगा हुआ और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. इस पूरे मामले पर सरकार की नजर है.

Leave a Reply