जयपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह को किया खुलासा, 5 बदमाश गिरफ्तार

जयपुर । जयपुर की विद्याधर नगर थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पांच बदमाश को गिरफ्तार किया है। साथ ही गिरोह के कब्जे से चोरी के 30 वाहन बरामद किए है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कार रही है। इसकी पुष्टि करते हुए डीसीपी (नोर्थ) परिस देशमुख ने बताया कि वाहन चोर गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ये कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की। डीसीपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई कर संदिग्धों को पकड़ा। इसके बाद उनसे पूछताछ की गई, जिसमें आरोपित ने वाहन चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया। गिरोह के पांचों बदमाशों ने शहरभर में वाहन चोरी की तीन दर्जन से अधिक वारदात करना स्वीकार किया है। जिनकी निशानदेही पर चोरी के 30 वाहन बरामद किए गए है। फिलहाल पुलिस पूछताछ में कई अन्य वारदातों के खुलासे और चोरी के वाहन बरामदगी के प्रयास कर रही है।
